फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग तेज, हाथ में तिरंगा लेकर आगे बढ़ रहे लोग, मंत्री समेत कई नेता शामिल

Fri, 11 Oct 2019 12:46 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाल ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ से हुई समाधान मार्च की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने शुक्रवार को मेरठ में बेगमपुल जीरो माइल से ‘समाधान मार्च’ की शुरुआत की। तीन दिवसीय पदयात्रा की अगुवाई केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद राजेंद्र अग्रवाल और स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी ने की।

विज्ञापन


यात्रा में 21 रथों पर गिरता भू जल स्तर, प्रदूषण, घटती कृषि आय समेत 21 समस्याओं को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया। मेरठ से करीब 2500 लोग हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। दिल्ली जंतर मंतर पर 13 अक्तूबर को कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर यात्रा का समापन होगा।

यह भी पढ़ें: क्रांतिधरा से उठी जनसंख्या नियंत्रण की चिंगारी, मेरठ से 700 गाड़ियों का काफिला पहुंचा दिल्ली
विज्ञापन


बेगमपुल स्थित एसएसडी ब्वॉयज इंटर कॉलेज में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या को बड़ी समस्या बताया। इस दौरान छत्रपति शिवाजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यात्रा जीरो माइल से 1:10 बजे शुरू हुई। यात्रा में आगे-आगे धर्मगुरु थे। उनके पीछे करीब 500 युवा नारे लगाते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहे थे। रोडवेज तक पदयात्रा के बाद केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह गाड़ी में बैठ गए।

विज्ञापन

वहीं परतापुर तक पहुंचते-पहुंचते पदयात्रा में करीब 150 लोग बचे। अन्य लोग वाहनों पर सवार हो गए। यात्रा में 210 फिट का तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। करीब 45 कारों पर भी जनसंख्या नियंत्रण की मांग के पोस्टर लगाए गए थे। 

मेरठ सीए एसोसिएशन, संयुक्त व्यापार संघ, हिंदू स्वाभिमान, सेवा भारती मातृ मंडल, जीवन दिशा संस्था, अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन समेत मवाना, हस्तिनापुर, दौराला, सरधना, किठौर आदि स्थानों से समाजसेवियों और किसानों का योगदान रहा।  

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें