फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई छात्रों ने छोड़ी नागरिक शास्त्र, रसायन विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा देते छात्र इंटरमीडिएट के छात्र। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। सरधना क्षेत्र के विद्यालयों में सोमवार को हाईस्कूल में उर्दू व इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र व रसायन विज्ञान की कई छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

हाईस्कूल उर्दू परीक्षा में जनता आदर्श इंटर कॉलेज में एक छात्र ने परीक्षा दी। संत जोजफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में आठ छात्रा-छात्राओं में सात ने परीक्षा दी। चौ. बशीर खां इंटर कॉलेज में सभी छह छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं, इंटर में 304 कोर्ड उर्दू में जनता इंटर कॉलेज खेड़ा में पंजीकृत एक छात्र ने परीक्षा दी। वहीं, संत जोजफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में सात छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जबकि बसीर खां में पंजीकृत एक छात्र ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा में आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज में नागरिक शास्त्र में 204 छात्रों में से 183 ने परीक्षा दी। जनता आदर्श इंटर कॉलेज कपसाड़ में 196 में से 186, जनता इंटर कॉलेज खेड़ा में 158 में से 153, संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में 287 में से 259, संत जोजफ्स गर्ल्स इंटर कॉलिज में 140 में 138, किसान इंटर कॉलेज गोटका में 42 में 42, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज छुर में 115 में से 113, चौ. बसीर खां इंटर कॉलेज हर्रा में 255 में से 228, कृपाराम इंटर कॉलेज सरूरपुर में 110 में से 104 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं, रसायन विज्ञान में आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज में 210 में से 194, जनता आदर्श इंटर कॉलिज कपसाड़ में 208 में से 204, जनता इंटर कॉलेज खेड़ा में 163 में से 161, संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में 213 में से 187, संत जोजफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में 166 में 165, किसान इंटर कॉलेज गोटका में 91 में से 90, चौ. बसीर खां इंटर कॉलेज हर्रा में 93 में से 85, कृपाराम इंटर कॉलेज सरूरपुर में 200 में 186 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें