फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने कार्यकत्र्ता की गिरफ्तारी पर चौकी प्रभारी का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर चौकी प्रभारी का किया घेराव
विज्ञापन

मुरादनगर। नेकपुर गांव में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर चालक से मारपीट की। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नेकपुर गांव निवासी अशोक कुमार सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने लेकर जा रहा था। बीच रास्ते में गांव निवासी नईम बाइक लेकर खड़ा था। आरोप है अशोक ने बीच रास्ते से बाइक हटाने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली गलौच कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट के मामले में नईम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। एसएचओ का कहना है कि एससी एक्ट का मामला दर्ज किया है। उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव का कहना है कि नईम कांग्रेस का कार्यकर्ता है। नेकपुर गांव में कांग्रेसियों ने 18 फरवरी को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की सभा कराई थी। आरोप है इसके चलते रावली चौकी प्रभारी ने दबंगई दिखाते कांग्रेस कार्यकर्ता नईम को गिरफ्तार किया है। कांग्रेसियों ने चौकी प्रभारी का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस ने गलत तरीके से नईम को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर प्रभात कुमार ने कांग्रेसियों से बातचीत की। कांग्रेस के अमोल वशिष्ठ, डा.संजीव शर्मा, मोहम्मद जाकिर अली, सैफी मोहम्मद, हनीफ चीनी, दिनेश शर्मा, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें