फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शतरंज प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
दौराला - श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते व
विज्ञापन
दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटौर में चल रही दो दिवसीय जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुशील सिंह व मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी सुषमा यादव रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ के नौ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 बालिका वर्ग में रितिका, परी, अंडर 17 बालिका वर्ग में तनिष्का, अंडर 19 बालिका वर्ग में सान्वी का चयन किया गया। अंडर-14 बालक वर्ग में अनंत, प्रतीक, कुनाल सागर, कबीर आयुष, अंडर 17 बालक वर्ग में कृष्णा, शांतनु, शिवांश, विशांत, विश्वास अंडर 19 बालक वर्ग में देव, कार्तिक, हर्ष, कृष्णा, यश गुप्ता का चयन किया गया। रेफरी कपिल कुमार रहे। चयनित छात्र-छात्राएं अब मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

दौराला - श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें