स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकंप, अग्नि और रासायनिक आप
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में व्यापक भूकंप औद्योगिक व अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इसमें भूकंप औद्योगिक (रासायनिक) एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया।
एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीएफओ सुरेंद्र प्रताप सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, तहसीलदार निरंकार सिंह आदि सहित आपदा मित्र टीम, स्काउट गाइड टीम के साथ फायर सर्विस मेरठ और मवाना टीम ने भाग लिया। मॉक ड्रिल का संचालन अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया।
इसमें आग लगने की काल्पनिक घटना को दर्शाया गया। अग्निशमन दल ने समय पर पहुंचकर आग बुझाने और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। स्काउट गाइड टीम के विद्यार्थियों द्वारा मदद प्रदान की गई और अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग भी शामिल कर सभी को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान स्कूल परिसर से सभी को सुरक्षित बाहर निकालने और प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने का तरीका भी दर्शाया गया।
स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी व प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि यह सफल मॉक ड्रिल स्कूल, प्रशासन और अग्निशमन विभाग के बीच मजबूत समन्वय को दर्शाती है।
स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकंप, अग्नि और रासायनिक आप