फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अपहृत बच्ची की हत्या पर बवाल, पुलिस से भिड़े लोग, हाथापाई

Fri, 07 Jun 2019 02:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली नौ साल की बच्ची की हत्या पर बवाल हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों को हिरासत में ले लिया। गुस्साई भीड़ ने दोनों भाइयों को पुलिसकर्मियों के कब्जे से छीनकर जमकर पीट दिया। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजन और लोगों ने पुलिस पर आरोप लगा दिए। शव उठाने को लेकर पुलिस से हाथापाई हो गई।

विज्ञापन


मूल रूप से लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक व्यापारी खरखौदा थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहता आ रहा है। व्यापारी की करीब नौ साल की बेटी कक्षा तीन में पढ़ती थी। मंगलवार शाम ईद की पूर्व संध्या परिवार के सभी लोग रोजा इफ्तारी कर घर पर थे। परिजनों के कहने पर रात नौ बजे यह बच्ची परचून की दुकान से ईद का सामान लेने गई थी। देर रात तक भी उसके न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस पहुंची थी। लेकिन जानकारी कर लौट गई थी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ित पक्ष ने मंगलवार रात में ही बेटी के अपहरण व अनहोनी की आशंका के चलते बिजली बंबा पुलिस चौकी पर तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने उसमें भी कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को परिजन तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर बच्ची के फोटो मंगाए थे। 

गुरुवार को ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम स्थित गंदे नाले में एक बच्ची का शव चादर में बंधा मिला। सूचना पर बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। ब्रह्मपुरी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची की हत्या का पता लगते ही परिजनों सहित सैकड़ों लोग बिजली बंबा पुलिस चौकी पर पहुंच गए। भीड़ ने हापुड़ रोड जाम करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर पुलिस फोर्स होने के कारण जाम असफल रहा। परिजनों ने चौकी पर ही पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और जमकर बखेड़ा किया। पुलिस ने मोहल्ले के ही दो सगे भाइयों को शक के तौर पर हिरासत में ले लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों भाइयों को पुलिस से छीन लिया और उनकी जमकर पिटाई की। पुलिस की कार्यशैली पर भी लोगों ने आरोप लगाए। एसपी देहात के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें