बागपत के अमीपुर बालैनी गांव में पांच-छह लोगों ने अनुसूचित जाति के परिवार पर हमला किया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने एसपी को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई।
अमीपुर बालैनी गांव निवासी अजय कुमार ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति से है। वर्ष 2016 में पड़ोसी युवती से प्रेम विवाह किया। युवती के परिजनों के डर से वह परिवार सहित मुरादनगर जाकर रहने लगा। वह राज मिस्त्री का काम करता है। अब उसके दो बेटी हैं। 18 मई को वह अपने माता-पिता के साथ गांव पहुंचा। उसकी पत्नी के भाइयों ने उन पर हमला बोल दिया। इसमें तीनों घायल हो गए। उन्होंने बालैनी थाने में वारदात के संबंध में तहरीर दी।
आरोप है कि पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। अब आरोपी उन्हें मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने एसपी से सुरक्षा की मांग की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/