फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 22 May 2019 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक परिवार की सारी खुशियां उस वक्त चकनाचूर हो गईं जब उनका लाड़ले बेटे और बेटी को तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


नानौता क्षेत्र के गांव तिलफरा ऐनाबाद निवासी सुरेंद्र का दस साल का बेटा वंश और तेरह साल की बेटी मानसी घर के नजदीक बने तालाब के पास खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। 

काफी देर बाद घटना की जानकारी लगने पर पड़ोसियों ने घरवालों को सूचना दी और बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले। वहीं दोनों बच्चों की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें