फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल, ये रही विवाद की बड़ी वजह

Fri, 17 May 2019 01:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर जनपद में शुक्रवार को फल खरीदने के दौरान विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पातल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव खेड़ा अफगान में शुक्रवार को तरबूज खरीदने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में सरेआम लाठियां चलीं। 

वहीं ग्राहक ने दुकानदार पर तरबूज कम तोलने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें