फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लोग, दो महिलाओं की हालत बिगड़ी

Fri, 26 Jul 2019 01:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर जनपद में कुछ लोग अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इनमें से दो महिलाओं की शुक्रवार को हालत बिगड़ गई। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


वहीं गुस्साए लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष और पालिका अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। उनका कहना है कि नाले का निर्माण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 

पालिका अध्यक्ष नाला निर्माण का कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को बिजनौर में डीएम से मिले थे। वहीं एसडीएम ने चार लोगों के खिलाफ अवैध कॉलोनी काटने का नोटिस जारी किया। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
नाला निर्माण के मामले में प्रशासन पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला बाड़वान के निवासियों के साथ प्रदर्शन कर पालिका परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि अधिकारियों की ओर से नाला निर्माण कार्य शुरू कराने में रुचि नहीं ली जा रही है। मोहल्ले में गंदा पानी भरने से लोग बीमार हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से समाधान नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

गुरुवार को भी किया था प्रदर्शन
शिवसेना के जिला प्रमुख आरके आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोहल्ला बाड़वान में एकत्र हुए। वहां पर मोहल्ले वालों को साथ लेकर कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रदर्शन किया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के खिलाफ नारेबाजी की। मेन बाजार में प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी पालिका में पहुंचे। वहां पर पालिका के ईओ को खरीखोटी सुना जल्द निदान न करने पर आंदोलन को और उग्र करने को चेताया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कैशियर के कक्ष के सामने स्थित बरामदे में दरी बिछाकर बैठ गए। भूख हड़ताल शुरू करने से पहले प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को जमकर कोसा। कहा कि एसडीएम ने नाला निर्माण कार्य शुरू कराने को छह दिन का समय मांगा था, पर एसडीएम ने वादाखिलाफी कर नाला निर्माण समस्या का निदान कराने की दिशा में कुछ नहीं किया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। पालिकाध्यक्ष ने कह दिया है कि वह समस्या का निदान तभी करा सकते हैं, जब पालिका को नाला निर्माण कराने को जमीन मिले। जब वहां पर जमीन ही नहीं मिल रही है तो पालिका कैसे समस्या का निदान कराएं। एसडीएम धीरेंद्र सिंह भरोसा देने के बाद भी समस्या का निदान कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। पहले प्रजापति समाज के मुन्नी देवी, मुन्नी रानी, राजीव कुमार प्रजापति व रमेश प्रजापति भूख हड़ताल पर बैठे। 

इस दौरान श्री गणेशचौथ समिति के संरक्षक विजय कुमार जैन, समय जैन ने भी समिति की ओर से आंदोलन का समर्थन किया है। प्रदर्शनकारियों में नरेंद्र, पुष्पा उपाध्याय, बंटी, विपिन, कुसुम, अमित कुमार, नीरज, केशव, लज्जावती, ललित कुमार रहे।

जवाब न देने पर होगी कार्रवाई: एसडीएम
एसडीएम धीरेंद्र कुमार का कहना है कि इस मामले में कालोनाइजर राजपाल सिंह, भूषण राणा, लक्ष्मी देवरा और मधुवाला को नोटिस जारी कर एक अगस्त तक स्पष्टीकरण मांगा है। हिदायत दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी। उधर, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि उनके स्तर से समस्या के निदान को पूरा प्रयास कर रखा है। वह इस मामले में डीएम रमाकांत पांडेय से भी मिल चुके हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें