फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: छेड़छाड़ को लेकर युवकों के दो गुटों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल

Mon, 08 Apr 2019 06:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बड़ौत में गांधी रोड पर सोमवार की दोपहर छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर युवकों के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ, इसमें आधा दर्जन युवक घायल हो गए। सूचना पर सीएम के कार्यक्रम के चलते पुलिस नहीं पहुंची। मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए युवकों को दौड़ाया और उन्हें यह कहकर डरा दिया कि मारपीट की वीडियो बनाई गई है, जो पुलिस को सौंप दी जाएगी। तब युवक वहां से भाग निकले। 
विज्ञापन


नगर में छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना लगातार बढ़ रही है। सोमवार दोपहर भी गांधी रोड पर एक युवक गुट ने वहां से गुजर रहे छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। इससे देख छात्रा के पीछे आ रहे उनके मोहल्ले के युवकों ने छेड़खानी कर रहे युवकों से मारपीट शुरू कर दी। इससे वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। 

सूचना मिलने के बावजूद पुलिस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते नहीं पहुंच पाई, बाद में स्थानीय लोगों ने यह कहते हुए युवकों को भगा दिया कि मारपीट की वीडियो बनाई है, इसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा। बाद में युवक वहां से भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें