फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुटमलपुर डिपो की दो बसों में भीषण भिड़ंत, एक खाई में गिरी, दर्जन भर घायल, देहरादून हाईवे पर लगा जाम

Wed, 23 Oct 2019 02:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बसों में भीषण भिड़ंत, एक खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के देहरादून-हाईवे पर बुधवार सुबह छुटमलपुर डिपो की दो बसों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस खाई में जा गिरी। वहीं यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दर्जन भर यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवालिक की पहाड़ियों में काली के मंदिर से चार किलोमीटर पहले एक मोड़ पर छुटमलपुर डिपो की दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद एक बस खाई में गिर गई। जिसमें दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। 

मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी घायलों को देहरादून अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। थाना पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें