फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनकाद अली के बयान से नाराज 17 पार्षदों ने बसपा से दिया इस्तीफा, मेयर बोली-पार्टी ने किया विश्वासघात

Fri, 15 Nov 2019 12:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बसपा
विज्ञापन

नगर निगम की महापौर सुनीता वर्मा और पूर्व विधायक योगेश वर्मा को बसपा से निष्कासित करने के बाद उनके पक्ष में अब तक 17 पार्षद पार्टी छोड़ चुके हैं। बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली के बयान पर पार्षदों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को भी तीन पार्षदों ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। 

विज्ञापन


वार्ड 25 की पार्षद रंगीता सिंह, उनके पति बसपा नेता जनरैल सिंह, वार्ड 16 की पार्षद प्रिया एवं उनके पति बसपा नेता राजीव चौधरी, वार्ड 41 के पार्षद महेशपाल सिंह ने महापौर के पक्ष में बसपा को छोड़ दी है।

यह भी पढ़ें: छलका योगेश वर्मा का दर्द... दो अप्रैल के बवाल पर बोले- बहन जी के निर्देश पर गए थे लोगों के बीच

विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर आवास पर पहुंचे पार्षदों ने कहा कि जब बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन होता है तो उन्हें याद किया जाता है। वरना पार्टी में उनकी उपेक्षा की जाती है। तीनों का आरोप है कि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने बयान दिया कि पार्षदों के जाने से बसपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनका यह बयान बहुत ही गलत है। 

पार्टी ने किया विश्वासघात
अब तक बसपा के 17 पार्षदों ने इस्तीफा दिया है। पार्टी ने उनके साथ विश्वासघात किया है। गलत तरीके से उन्हें निकाला है। पार्षद को लेकर प्रदेश अध्यक्ष का बयान गलत है। पार्षद जनता से चुनकर आता है और वह 20 से 25 हजार वोटों पर बनता है। - सुनीता वर्मा, महापौर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें