फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी मेला सहित कई बड़े कार्यक्रम हो सकते स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण पुलिस-प्रशासन अफसरों ने सतर्कता अभियान शुरू किया है। जिसके चलते नौचंदी मेला सहित कई बड़े कार्यक्रम स्थगित भी हो सकते है। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए पुलिस की ड्यूटी निर्धारित की जा रही है। सुरक्षा मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग करने के निर्देश भी एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

नौचंदी मेला 15 मई 2025 से चालू करने की तैयारी कराने में नगर निगम लगा था। मेले में झूले, लाइट, सर्कस और निर्माण सहित कई काम का ऑनलाइन टेंडर हो चुका है। नौचंदी पटेल मंडल में नृत्य, सांस्कृतिक सहित अन्य कार्यक्रम के तारीख और समय भी निर्धारित करने की प्रक्रिया भी लगभग हो चुकी है।
सफाई, पानी, लाइट की समस्या बताने के लिए तुरंत कॉल करें
मेरठ। भारत और पाकिस्तान सीमा पर तनाव के हालात को देखते हुए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि सफाई, पानी, सीवर, लाइट सहित निगम से संबंधित कोई समस्या हो तो तुरंत कॉल करें। निगम के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 18001803090, 18001805090, 1533 और व्हाट्सएप नंबर 8395881001 व मोबाइल नंबर 8395881826 पर अवगत करा सकते हैं। नगर आयुक्त ने तीनों अपर नगर आयुक्त, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं कि कंट्रोल रूम की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें