फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस मिलते ही कई एएनएम काम पर लौटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। सीएचसी पर दो दिन से कार्य बहिष्कार कर रही दो दर्जन एएनएम रविवार को कार्य बहिष्कार के बाद दर्जनभर ने ड्यूटी पर आकर हाजिरी लगा दी है। अभी दर्जन भर ड्यूटी पर नहीं आने से विभाग सोमवार को उनके खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि सीएचसी पर कार्यरत दो दर्जन एएनएम गत दो दिनों से कार्य बहिष्कार कर ड्यूटी से नदारद चल रही हैं। जिससे विभाग में हंड़कप मचा हुआ है। शनिवार को सभी एएनएम केन्द्र बंद मिले थे। सीएचसी प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि सभी अनुपस्थित चल रहीं एएनएम से लिखित जवाब मांगा गया है। इस पर कई एएनएम ने रविवार को जवाब प्रस्तुत कर ड्यूटी पर लौट आई हैं। अभी 12 एएनएम ने जवाब नहीं दिया है और न ही ड्यूटी पर आई हैं। सीएचसी प्रभारी का कहना है कि यदि सोमवार तक सभी ने अपना जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, दूसरी ओर ड्यूटी पर आई एएनएम का कहना है कि उनके साथ विभाग द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। रोहटा ब्लॉक की सभी एएनएम से लॉकडाउन के दौरान हर रोजकाम लिया जा रहा है लेकिन अन्य ब्लॉक की तरह उन्हें रियायत नहीं दी जा रही हैं। वे सप्ताह में एक बार आती हैं और मिलीभगत कर हाजिरी लगाकर चली जाती हैं। इसे देखने वाला विभाग में कोई नहीं है। हम से रविवार में भी काम लिया जा रहा है। यह न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें