फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अखिल भारतीय पुरुष खेलों में मनु ने जीता कांस्य पदक

Sat, 27 Sep 2025 05:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ के रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में एक अक्तूबर को कुश्ती टीम के चयन के लिए ट्रायल होंगे। यह ट्रायल आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ टीम के चयन के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेडियम में पहुंचने पर किया स्वागत
विज्ञापन

फोटो
संवाद
मेरठ। अखिल भारतीय पुलिस खेलों का आयोजन करनाल में 21 से 24 सितंबर तक किया गया। इन खेलों में कुश्ती प्रतियोगिता में 76 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए मेरठ के मनु तोमर ने कांस्य पदक जीता। मनु चौधरी चरण सिंह विवि में स्थित रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। शुक्रवार को मनु के कुश्ती स्टेडियम में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के संरक्षक कल्याण सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। कुश्ती प्रशिक्षक व संघ के सचिव डॉ. जबर सिंह सोम ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता के लिए ट्रायल एक अक्तूबर को
मेरठ। मिट्टी में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 अक्तूबर तक जालौन में किया जाएगा। प्रतियोगिता में मेरठ की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसे लेकर जिले की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। ट्रायल एक अक्तूबर को चौधरी चरण सिंह विवि स्थित रुस्तम-ए जमा दारा सिंह कुश्ती स्टेडियम में होंगे। सुबह 9 बजे से ट्रायल प्रक्रिया शुरू होगी। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 57, 65, 74, 86, 97 और 125 किलोग्राम भार तक और महिला वर्ग में 50, 53, 57, 62, 68 और 76 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें