- महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। पिलौना स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में सोमवार को माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उद्घाटन प्रधानाचार्य बाबूराम धामा, रोहित तोमर, भुवन शास्त्री, बबलू, राजेंद्र एवं अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों के साथ बैठक कर खेल के नियमों, स्कोरिंग प्रणाली और खेल भावना के प्रति जागरुक किया गया।
शूटिंग कोच कपिल धामा ने बताया कि जनपदीय प्रतियोगिता में जिले के लगभग नौ विद्यालयों के 43 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह स्पर्धा अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में पिस्टल और राइफल श्रेणियों के तहत आयोजित की गई।
बालिका के अंडर-14 वर्ग में जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी की मनु शर्मा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग के ही अंडर-17 वर्ग में एमडीएस इंटर कॉलेज पिलौना की एंजल बैसला ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी कॉलेज की आराध्या ने दूसरा स्थान हासिल कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया।
बालक वर्ग के अंडर-14 मुकाबले में एमडीएस इंटर कॉलेज पिलौना के आर्य धामा ने प्रथम स्थान पाया। जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी के कृष्णा दूसरे स्थान पर रहे। जबकि एमडीएस इंटर कॉलेज पिलौना के असित तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विशेष राइफल शूटिंग स्पर्धा के अंडर-17 बालक वर्ग में एमडीएस इंटर कॉलेज पिलौना के जिया धामा ने सटीक निशाना साधते हुए पहला स्थान कब्जाया। बालक वर्ग के अंडर-17 सामान्य मुकाबले में भी एमडीएस इंटर कॉलेज पिलौना का ही बोलबाला रहा, जहां अनमोल पाल ने प्रथम, अंशुमन ने द्वितीय तथा हर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजयी प्रतिभागियों की सराहना की गई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
महर्षि दयानन्द सरस्वती इण्टर कालिज में जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए। (स्त्रोत