मेरठ। शहर का 400 मैट्रिक टन कूड़ा देने के लिए ओआरएस (ऑर्गेनिक रिसाइक्लिंग कंपनी) के साथ मंथन शुरू हो गई है। नगर निगम और ओआरएस के बीच सात साल से विवाद कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। इसे खत्म करने की नगरायुक्त ने पहल की है।
ऑर्गेनिक रिसाइक्लिंग कंपनी का सन 2017 में निगम के साथ अनुबंध हुआ था। निगम ने अनुबंध को दरकिनार करके दूसरी कंपनी को ठेका दे दिया था। जिसको लेकर ओआरएस कोर्ट में चली गई थी। अब निगम और ओआरएस के डायरेक्टर के बीच समझौते की बातचीत हुई है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि एनटीपीसी के अलावा महानगर का 400 मैट्रिक टन कूड़ा दूसरी कंपनी को देने पर मंथन चल रहा है। इसको लेकर मंगलवार को भी अधिकारियों के साथ बात हुई है।