फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान: सड़क से दो फुट ऊपर लगाए मैनहोल के ढक्कन, लगातार हो रही दुघर्टनाएं

Sun, 11 Oct 2020 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
manhole - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के गंगानगर शहर की पॉश कॉलोनी गंगानगर में भी समस्याओं का अंबार लगे हैं। कहीं मैनहोल के ऊपर ढक्कन नहीं हैं तो कहीं सड़क से दो फीट ऊपर ढक्कन लगा दिए गए हैं। एमडीए अधिकारियों को इसकी सुध नहीं है। ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्य की निगरानी के लिए कोई अधिकारी नजर नहीं आता।

 
विज्ञापन

2 of 6
manhole - फोटो : अमर उजाला
गंगानगर मेन डिवाइडर रोड पर आधा दर्जन स्थानों पर जमीन से दो फुट ऊपर मैनहोल के ढक्कन लगा दिए हैं, जो हादसों को न्योता दे रहे हैं। ज्यादातर मैनहोल मुख्य मार्गों के बीच में आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि खराब निर्माण कार्य की वजह से ढक्कन महीने भर भी नहीं टिक पाते।

 
विज्ञापन

3 of 6
manhole - फोटो : अमर उजाला
ढक्कनों से निकले लोहे को चोर चुरा लेते हैं। फिलहाल रजपुरा मार्ग, गंगाधाम डिवाइडर रोड, सीएनजी पंप मार्ग समेत कई एक दर्जन जगह मैनहोल के ढक्कन टूटे हुए हैं। इनमें कई जगह मैनहोल खुले होने की वजह से स्थानीय लोगों ने लकड़ी लगाकर संकेतक बना रखे हैं। 

 

4 of 6
manhole - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले ही एमडीए ने ढक्कन लगवाने का काम शुरू किया है। लेकिन ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्य से लोगों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं। जमीन के समतल लगाने के बजाय ढक्कनों को दो फुट ऊपर लगाया जा रहा है। आईआईएमटी लाइफलाइन अस्पताल के पास दो फुट, जबकि गंगासागर कॉलोनी के सामने तीन फुट से भी ऊंचे ढक्कन लगाए गए हैं। कई जगह जमीन के एक फीट अंदर ढक्कनों को लगाया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
manhole - फोटो : अमर उजाला
रोजाना घायल होते हैं लोग
मुख्य मार्गों के बीचोबीच ढक्कनों को गलत तरीके से लगाया गया है। रोजाना कई वाहन चालक गिरकर घायल होते हैं। रात के समय ज्यादातर हादसे होते हैं। - हरीश पाल, दुकानदार

अधिकारियों की लापरवाही    
शिकायतों के बाद भी कोई मैनहोल को नहीं देखता। ठेकेदार खानापूर्ति कर चले जाते हैं। अधिकारियों की लापरवाही है जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। - डॉ. नितिन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बेहतर विकल्प की जरूरत
अधिकारियों को ढक्कनों की स्थिति सुधारने के लिए बेहतर विकल्प निकालना होगा। अन्यथा हर माह ढक्कन टूटते ही रहेंगे। - आशीष मलिक

निरीक्षण किया जाएगा
संबंधित अधिशासी अभियंता को जिम्मेदारी देकर मौके का निरीक्षण कराया जाएगा। अगर ऐसा किया गया है तो ठेकेदार से भी जवाब-तलब किया जाएगा। - प्रवीणा, सचिव, एमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें