फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुत्ता पीछे दौड़ा और पकड़वा दिया मनचला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के उल्देपुर गांव में घूमने के लिए निकली युवती से मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचाया तो मनचले ने भागने लगा। कुत्ते ने गुर्राते हुए मनचले का पीछा किया। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के उल्देपुर गांव में एक युवती अपने परिवार के साथ रहती है। मंगलवार को वह अपने कुत्ते को टहलाने के लिए निकली। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक वहां आ गए और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पहले तो युवती ने नजर अंदाज किया लेकिन आरोपी नहीं माना। आरोप है कि युवक ने धमकी भी दी। तभी अचानक युवती के साथ मौजूद कुत्ता गुर्राता हुआ युवकों की तरफ लपका। यह देख मनचलों के पसीने छूट गए। उन्होंने कुत्ते से बचने के लिए दौड़ लगा दी। आरोपियों के जाने के बाद युवती ने अपने परिवार को घटना के बारे में बताया। वह उसे लेकर थाने आ गए और आरोपी युवकों की पहचान टीनू और दीपक के रूप में करते हुए तहरीर दे दी। एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें