फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू ने एडेड कॉलेज को भेजी डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने वर्ष 2023 में रेगुलर और प्राइवेट पाठ्यक्रमों को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की डिग्री राजकीय एवं एडेड कॉलेजों में भेज दी है। जिन छात्रों ने एडेड एवं राजकीय कॉलेजों से रेगुलर-प्राइवेट में पढ़ाई पूरी की है। वह अपनी डिग्री संबंधित कॉलेजों से प्राप्त कर सकेंगे। कॉलेज छात्रों को यह डिग्री निशुल्क देंगे। कॉलेजों के छात्रों को डिग्री लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हुए नियत प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय इन छात्रों को दर्ज पते पर डिग्री भेजता है।
विज्ञापन

एमकॉम का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू ने एमकॉम तृतीय सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आज से विश्वविद्यालय वेबसाइट से ये परिणाम देख सकते हैं।
प्रोफेशनल कोर्स के छूटे प्रैक्टिकल 17, 19 को
विश्वविद्यालय ने संबद्ध कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स के छूटे प्रैक्टिकल की तिथि तय कर दी हैं। बीबीए, बीकॉम ऑनर्स, बीजेएमसी, बीएससी, एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी, होम साइंस, बीवॉक, बीपीईएस और बीपीएड के प्रैक्टिकल 17 अप्रैल जबकि बीसीए, बीएससी, एमएससी कंप्यूटर के 19 अप्रैल को किशन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी में होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें