फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पड़ोसी को गोली मारने वाला जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। सैफपुर फिरोजपुर में रविवार देर शाम को रॉबिन पुत्र राकेश को गोली मार कर घायल करने वाले पड़ोसी आरोपी ऋतिक को पुलिस ने झुनझुनी बाईपास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ऋतिक ने बताया कि पुरानी कहासुनी और रंजिश में उनसे रॉबिन को गोली मारी है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि रविवार रात रॉबिन पर फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी ऋतिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, घायल रॉबिन का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें