फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मालगाड़ी के आगे कूदकर शख्स ने की आत्महत्या, सामने आई सुसाइड की ये वजह 

Tue, 17 Sep 2019 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में मंगलवार को एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव रेलवे क्रॉसिंग पर क्षत विक्षत अवस्था में मिला। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


नजीबाबाद क्षेत्र में जलालाबाद रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को क्रॉसिंग से हटाया।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेरठ के बाद बागपत के दौरे पर, अस्पताल, स्कूलों व कोतवाली का करेंगी निरीक्षण
विज्ञापन


पुलिस जांच-पड़ताल में मालूम चला कि शव क्षेत्र के ही रहने वाले एक युवक का था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। वहीं युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक के पिता ने बताया कि युवक मजदूरी का कार्य करता था। पिछले कुछ दिन से युवक बीमार चल रहा था। जिससे निराश होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें