फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: युवक ने ससुराल में जहरीले पदार्थ का सेवन कर दी जानए परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 01 Sep 2020 08:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत के गौहाना निवासी युवक ने सोमवार को बागपत जनपद के गांव सुन्हैड़ा में अपनी ससुराल में गृहकलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


हरियाणा के गोहाना जनपद सोनीपत निवासी एक युवक की बागपत जनपद के गांव सुन्हैडा में ससुराल है। सोमवार को वह ससुराल में आया हुआ था। इसी दौरान गृह कलह के चलते उसने ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया।

हालत बिगड़ने पर ससुरालियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले गए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस संबंध में शाम तक कोई तहरीर नहीं आई थी। फिलहाल बिसरा जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें