फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : पिता से कहासुनी के बाद दुकान पर पहुंचा युवक, पंखे से लटककर की आत्महत्या

Wed, 07 Jul 2021 07:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
suicide meerut, meerut news, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के किदवईनगर निवासी युवक ने पिता से हुई मामूली कहासुनी के बाद अपनी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में जाकर पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। काफी तलाश करने के बाद मृतक के भतीजे ने दुकान पर जाकर देखा, तो दुकान का शटर अंदर से बंद मिलने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शटर तोड़कर पंखे से लटके शव को निकाला और पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर किदवई नगर निवासी मोहम्मद अली पुत्र अब्दुल अजीज इलेक्ट्रिक के पार्ट्स की रिपेयर का कार्य करता है। मंगलवार तीन बजे बीमार पिता की दवा न लाने पर मामूली सी कहासुनी होने के बाद मोहम्मद अली घर से बिना बताए कहीं चला गया।

काफी तलाशने के बाद बुधवार दोपहर मोहम्मद अली का भतीजा असलम आशियाना कॉलोनी स्थित मोहम्मद अली की दुकान पर पहुंचा। इस दौरान असलम को दुकान के शटर पर ताले खुले मिले तो असलम को शक हुआ मामले मामले की जानकारी असलम ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुचकर शटर उखाड़कर देखा तो मोहम्मद अली का शव पंखे से लटका था। पुलिसकर्मियों ने मोहम्मद अली का शव पंखे से उतरवा का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेजने की भेजने की तैयारी की तो, इस दौरान मोहम्मद अली के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें