फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarangar: युवक की चाकू मारकर हत्या, तहेरे भाई पर पत्नी ने लगाया आरोप; मुख्य आरोपी का पिता PRD में तैनात

Mon, 04 Aug 2025 05:58 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

जानसठ के गांव भलेड़ी में युवक विपिन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने तहेरे भाई मोनू समेत चार युवकों पर आरोप लगाया है। मुख्य आरोपी का पिता पीआरडी में तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ क्षेत्र के गांव भलेड़ी निवासी विपिन (32) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी ने पति के तहेरे भाई मोनू सहित चार युवकों पर चाकू मार कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुख्य आरोपी का पिता पीआरडी में तैनात है।
विज्ञापन


गांव भलेड़ी में रहने वाला विपिन एक अगस्त की रात में चाकू लगने से घायल हुआ था। उसे परिजनों ने गांव में एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार दिलाया। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेरठ रेफर किया गया। रविवार शाम के समय उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए।

यह भी पढ़ें: CM In Meerut: सीएम योगी बोले-अपने आकाओं के साथ सो गया सोतीगंज, मेरठ की पहचान अब एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल और खेल
विज्ञापन

इस दौरान काफी रिश्तेदार भी एकत्र हो गए। इसी बीच मृतक की पत्नी प्रीति अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसके पति को मोनू व उसके तीन साथी घर से खेत में बुलाकर ले गए थे।

रात में लगभग नौ बजे वह वापस लौटा तो उस समय वह लहूलुहान था। उसने बताया कि मोनू व तीन लोगों ने उसे चाकू मारा है। उपचार के दौरान उसके पति की मौत हो गई है। बताया गया कि आरोपी माेनू, मृतक का तहेरा भाई है।
 
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर आई है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच की जा रही है। शव को मोर्चरी भेजा है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि युवक बाग में बैठे हुए थे। किसी के पास चाकू था। इसी दौरान चाकू विपिन को लग गया। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
रात में पहरा देने की है चर्चा
क्षेत्र में चर्चा है कि विपिन व अन्य लोग रात में बदमाशों के आने की अफवाह के चलते पहरा दे रहे थे। इसी दौरान घटना हुई। हालांकि पुलिस व गांव प्रधान राजकुमार ने ऐसा होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें