फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime News: खोखे में सो रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, सुबह लहूलुहान शव मिलने से सनसनी

Sun, 30 Jul 2023 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला में एक खोखे में सो रहे युवक की शनिवार देर रात बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
murder - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला थानाक्षेत्र के सकौती उपखंड कार्यालय के बाहर टायर पंचर का कार्य करने वाले युवक सावेज़ का शव रविवार को लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। युवक की पीट पीटकर हत्या की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


वलीदपुर गांव निवासी सावेज (24) पुत्र सिराजुद्दीन पिछले 10 वर्षों से सकौती उपखंड कार्यालय के बाहर टायर पंचर की दुकान करता था। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। मृतक के चाचा फईमुद्दीन ने बताया कि वह भी सावेज के आस पास खोखा लगाकर टायर पंचर का कार्य करता है।

विज्ञापन

रविवार को बिजली कर्मचारी ने उसे आकर सूचना दी कि सावेज की मौत हो गई है। उसने मौके पर जाकर देखा तो सावेज का चारपाई पर शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। सावेज की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सावेज की छह वर्ष पहले फरहा से शादी हुई थी। अभी दोनों के कोई बच्चा नहीं है।

पति की मौत की सूचना मिलते ही फरहा और मां हाजरा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। थाने पहुंचकर चाचा ने अज्ञात लोगों पर ईट और डंडों से पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें