फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला गंगानगर, आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 09 Feb 2021 08:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
 मेरठ  के गंगानगर में मंगलवार शाम एक युवक को गोली लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमनविहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र की एफआईटी कॉलेज के पास मलिक एन्टरप्राइजेज के नाम से सिमेंट कीदुकान है।

मंगलवार शाम जितेंद्र का बेटा रोहन सिवाच ट्रेक्टर ट्राली से किसी ग्राहक का सामान पंहुचाने के लिए गया था। शाम पांच बजे के करीब वह दुकान पर वापस लौटा। इस दौरान रजपुरा निवासी यश सिवाच उर्फ गोलू पुत्र नोविल व अन्य युवक दुकान में पहलेसे ही मौजूद थे।
विज्ञापन

आरोप है कि रोहन के दुकान में पंहुचने पर गोलू ने उसके सीने परदाएं ओर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर रोहन का तहेरा भाई शिवा दुकान के अंदर पंहुचा। घायल को मवाना रोड स्थित सुर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई। हालत में मामूली सुधार बताया गया। सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस मौके पर पंहुची। परिजनों ने थाने पंहुचकर तहरीर देकर आरोप के खिलाफकार्रवाई की मांग की।

घायल के साथ अस्पताल पंहुचा आरोपी
गोली मारने का कारण रात तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सका। घायल के परिजनों का आरोप है कि विवाद के चलते मंगलवार शाम को रोहन को गोली मार दी। उधर घटना के बाद गोलू भी घायल अस्पताल पंहुचा।

घबराहट ज्यादा होने की बात कहते हुए अस्पतालमें भर्ती हो गया।पुलिस पूछताछ में बताया कि रोहन, हिमांशु व अन्य दोस्त तमंचा चैक कर रहे थे। रोहन ने गोलू के हाथ से तमंचा लेते हुए चैक करने की बात कही। इसीदौरान गोली चल गई।

एसएचओ गंगानगर जितेंद्र पाल राणा ने बताया प्रथमदृष्टया पुराने विवाद के चलते गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। तहरीर के आधार पर मामले कीजांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें