मेरठ के खरखौदा में सोमवार को एक छात्र पर गांव के ही युवकों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए।
गोली लगते ही युवक कल्लू जमीन पर गिर पड़ा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। युवक को लहुलुहान अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।