फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काैन बड़ा बदमाश;पता चल जाएगा?: धमकी दी और फिर बाल कटा रहे दोस्त पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, खाैफनाक है वारदात

Mon, 24 Jun 2024 03:32 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के लोहियानगर में रविवार को सैलून में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। सैलून में मर्डर की खाैफनाक वारदात से हर कोई दहशत में आ गया। आरोपी युवक और मृतक गहरे दोस्त थे।
विज्ञापन
मृतक समीर, विलाप करते परिज, व आरोपी दाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमायूं नगर में प्रेमिका के विवाद सैलून में बाल कटा रहे वेल्डर समीर (25) की दिनदहाड़े कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो दिन पहले बाइक मैकेनिक अमीरू सैफी से समीर की कहासुनी हो गई थी। दोनों ने एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


हत्या की सूचना पर एसपी सिटी और सीओ कोतवाली मौके पर पहुंचे। वारदात के तीन घंटे बाद पुलिस ने हत्यारोपी अमीरू सैफी को ततीना रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैरों में दो गोली लगी हैं। समीर और अमीरू दोनों दोस्त थे।

हुमायूं नगर के नूर गार्डन का रहने वाला समीर पुत्र मोहम्मद वेल्डिंग का काम करता था। समीर रविवार सुबह साढ़े 11 बजे घर के पास लवली हेयर स्टाइल सैलून पर बाल कटवाने गया था। सैलून के बगल में फतेहउल्लापुर निवासी अमीरू सैफी की केएस बाइक सर्विस सेंटर नाम से दुकान है।

समीर जब बाल कटा रहा था तो अमीरू तमंचा लेकर वहां पहुंचा और नाई को अलग हटने के लिए कहा। इससे पहले समीर कुर्सी से उठ पाता अमीरू ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली से सिर के चिथड़े उड़ गए। पूरी दुकान में खून ही खून फैल गया। 

यह भी पढ़ें: Weather Update West UP: दिन में धूप तो कभी छाए बादल, उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, मानसून तक ऐसा रहेगा माैसम

मृतक आरोपी - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देकर तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। हत्या के शोर से भगदड़ मच गई। दुकानें बंद हो गईं। एसपी सिटी, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार और लोहियानगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। 

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। वहीं देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा और हुमायूं नगर के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

एक ही लड़की से थी दोनों की दोस्ती
एसपी सिटी ने बताया कि समीर और अमीरू दोनों गहरे दोस्त थे। एक एक साल पहले एक ही युवती से दोनों की दोस्ती हो गई। इसको लेकर दोनों के बीच रंजिश रहने लगी। दोनों एक-दूसरे से युवती से बात नहीं करने के लिए कहते थे। इसी पर दोनों के बीच विवाद रहता था।

आरोपी अमरुद्दीन - फोटो : अमर उजाला
‘तू बड़ा बदमाश या मैं, पता चल जाएगा...’
समीर के छोटे भाई ने बताया कि पांच भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि 20 दिन पहले समीर और अमीरू की कहासुनी हो गई थी। शनिवार को बाजार में फिर दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। अमीरू ने कहा कि पुलिस से शिकायत मत करना फिर देखना मैं क्या करता हूं। दोनों ने खुद ही एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी।

समीर ने अमीरू से कहा था तू मुझसे बड़ा बदमाश है या मैं बड़ा गुंडा हूं, ये जल्द ही पता चल जाएगा। दो दिन में या मैं तुझे मार दूंगा या तू मुझे मार देना। तब पता चलेगा कौन बड़ा बदमाश है। दोनों को दुकानदारों ने समझाकर शांत कर दिया था। समीर रविवार को जब बाल कटाने पहुंचा तो अमीरू ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

स्कूटी से भाग रहा था, दो गोली लगने पर पकड़ा गया
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अमीरू की गिरफ्तारी के लिए सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार, सीओ कैंट प्रकाश चंद्र अग्रवाल और लोहियानगर थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय के निर्देशन में तीन टीमें बनाई गईं। तीनों टीमों ने जगह-जगह चेकिंग शुरू कर दी।

हत्यारोपी अमीरू स्कूटी से ततीना की तरफ भाग रहा था। पुलिस टीमों ने पीछा करके उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की तो दो गोलियां अमीरू के पैर में लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें