घरों में चोरी करने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भंदौड़ा में मंगलवार रात को सात घरों में हुई चोरी और एक महिला को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस अभी तक बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है। बदमाश घरों से नगदी और अन्य कीमती सामान ले गए थे।
पुलिस ने करीब आधा दर्जन खानाबदोशों को थाने लाकर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। ग्रामीणों में घटना का खुलासा न होने पर रोष है। थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मामले में जांच चल रही है।