फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बागपत के युवक की गोली मारकर हत्या, एक घायल, लखनऊ के लविश हत्याकांड से जुड़ा है मामला

Sat, 23 May 2020 11:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

  • घटनास्थल पर ही एक युवक गोली लगी अवस्था में घायल पड़ा मिला
  • लखनऊ के लविश हत्याकांड से जुड़ रहे वारदात के तार
विज्ञापन
Muzaffarnagar police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं एक युवक घायल अवस्था में मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि घायल युवक को तुरंत सीएचसी उपचार के लिए भिजवाया गया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान बागपत के वाजिदपुर निवासी प्रशांत के रूप में हुई है। मामला लखनऊ के लविश हत्याकांड से जुड़ा बताया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मिडकाली के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव के पास ही एक और युवक घायल अवस्था में मिला, उसे भी तीन गोली लगी हैं। 
विज्ञापन


एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वाजिदपुर निवासी प्रशांत(25) पुत्र सतीश के रूप में हुई। घायल की पहचान बुढ़ाना के गांव इटावा निवासी सौरभ उर्फ बॉबी पुत्र सुधीर के रूप में हुई है।

सौरभ अब से करीब छह माह पूर्व गांव में हुई ग्रामीण की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया।

एसपी देहात ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। 17 मई को लखनऊ में लविश पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी राठौड़ा थाना छपरौली जिला बागपत की हत्या हुई थी जिसका मुकदमा वाजिदपुर निवासी मृतक प्रशांत ने दर्ज कराया था।

लविश मृतक प्रशांत के मामा का लड़का था। घायल मिले सौरव का नाम लविश हत्याकांड में आया था, जिसकी लखनऊ पुलिस तलाश कर रही है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें