फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित होकर भी बेची वेज बिरयानी, तो दूसरा डेयरी पर बांटता रहा दूध, कितनों को किया बीमार, तलाश में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 02 May 2020 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में एक तरफ लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को मुश्किल में डाल रखा है वहीं अब कोराना संक्रमित पाए गए वेज बिरयानी का ठेला लगाने वाले और दूध की डेयरी चलाने वाले शख्स ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन


दरअसल, कोराना संक्रमित यह व्यक्ति बीमार होने के बावजूद बिरयानी का ठेला लगाता है जहां क्षेत्र के न जाने कितने ही लोगों ने उसके ठेले से बिरयानी खाई। अब स्वास्थ्य विभाग कोरोना की चेन तोड़ने के लिए उन सभी की तलाश में जुटा है।

सीएमओ ने बताया कि भूमिया के पुल पर वेज बिरयानी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति ने किस.किस को बिरयानी खिलाई, वह किसके संपर्क में आया। सब की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

 
इसके अलावा देवपुरी के युवक से डेरी पर किसने दूध लिया, उसके संपर्क वालों की पड़ताल की जाएगी। सभी लोगों की सूची बनाकर उन्हें क्वारन्टीन किया जाएगा और उनके सैंपल की जांच कराई जाएगी।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।  भूमिया के पुल का व्यक्ति वेज बिरयानी का ठेला लगाता है। उसकी भी संपर्क हिस्ट्री खंगाली जा रही है। यह नहीं चेन भी बन सकती है।
 

विज्ञापन

शहर के देवपुरी, रविंद्रपुरी और भूमिया का पुल क्षेत्र में शुक्रवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि ये मरीज कैसे संक्रमित हुए, यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है और यह स्थिति काफी खतरनाक है। मेरठ में कोरोना मरीजों की संख्या एक सौ 5 हो चुकी है। इसमें 52 मरीज को हराकर अस्पताल जा चुके हैं। बाकी 48 का इलाज चल रहा है।

सीएमओ डॉक्टर ने बताया कि रवींद्रपुरी निवासी व्यक्ति क्या करता है और वह किस के संपर्क में आया भूमिया पुल वाला व्यक्ति जो ठेला लगाता है उसकी भी संपर्क हिस्ट्री खंगाली जा रही है। यह नई चेन भी बन सकती है। 

इसके अलावा बुधवार को मिली रजबन के जुबलीगंज की वृद्धा, जेलचुंगी के मां. बेटा और सदन चाणक्यपुरी के कपड़ा व्यापारी कैसे कोरोना संक्रमित हुए। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। 

सीएमओ ने बताया की भूमिया पुल पर वेज बिरयानी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति ने किस किस को बिरयानी खिलाई और वह किस किस के संपर्क में आया। इस सब की जांच पड़ताल कर चेन बनाई जाएगी।

इसके अलावा देवपुरी के युवक से डेयरी पर किसने दूध खरीदा और उसके संपर्क वालों की भी पड़ताल की जा रही है। सभी लोगों की सूची बनाकर उनसे संपर्क होने के बाद  सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें