फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इंस्टाग्राम पर छात्र बनकर नाबालिग से दोस्ती, झांसे में लेकर किया शोषण, मेरठ पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Sat, 18 Oct 2025 12:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 45 वर्षीय व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर छात्र बनकर नाबालिग से दोस्ती की और झांसे में लेकर उसका शोषण किया। आरोपी उसे ब्लैकमेल करने आया था, तभी मेरठ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक नाबालिग (छात्रा) से सोशल मीडिया पर व्यक्ति ने छात्र बनकर दोस्ती की और फिर उसे प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो-वीडियो बनाए और इसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने परेशान होकर अपनी मां को जानकारी दी। पीड़ित मां ने थाने में केस दर्ज कराया। मेरठ पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत निवासी आरोपी अशोक कुमार को सरधना रोड से गिरफ्तार कर लिया। वह नाबालिग से मिलने आया था।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के सरधना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी शहर के एक कॉलेज में 12 की छात्रा है। उसकी करीब 6 माह पहले इंस्टाग्राम पर सोनीपत के अशोक से दोस्ती हाे गई। आरोपी ने अपने आप को बीए का छात्र बताया था। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई और कुछ ही दिन बाद दोस्ती प्यार में बदल गई थी।

यह भी पढ़ें: सपा का बड़ा एक्शन: दीपक गिरी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष पद से हटाए गए, हाल ही में की है पूनम पंडित से सगाई
विज्ञापन


 
विज्ञापन

लगभग दो महीने पूर्व आरोपी नाबालिग से मिलने के लिए मेरठ आया था। उसने उनकी बेटी को एक होटल में बुलाया, लेकिन जब छात्रा ने देखा कि अशोक कोई छात्र नहीं बल्कि वह 45 साल का व्यक्ति है। इस पर वह सहम गई और होटल से वापस घर जाने लगी। लेकिन आरोपी अशोक ने कहा कि वह उसे रोकेगा नहीं, लेकिन अंतिम बार उसके साथ कोल्डड्रिंक पी ले।

आरोपी ने उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने नशे की हालत में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो को भी बनाई। अश्लील वीडियो के नाम पर छात्रा को ब्लैक मेल कर रहा था। लगातार परेशान करने लगा तो छात्रा ने घटना अपनी मां को बताई।

मां ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उधर, आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए मेरठ के सरधना रोड पर आया था और वहीं पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें