फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तान समर्थक भिंडरावाले की तस्वीर छपी टी-शर्ट पहनकर युवक ने किया अखाड़ा, मचा हड़कंप, जांच शुरू

Mon, 11 Nov 2019 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
भिंडरावाले की तस्वीर छपी टी-शर्ट पहने युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में रविवार को श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर खालिस्तान समर्थक रहे जनरैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर छपी टी-शर्ट पहनकर अखाड़ा खेले के मामले में पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) को पूरी जांच कर हर बिन्दुओं पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन

बताते चलें कि रविवार को प्रकाश पर्व पर पूरे शहर में नगर कीर्तन निकाला गया था। नगर कीर्तन के दौरान कुछ युवा जनरैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर लगी टी-शर्ट पहनकर अखाड़े का प्रदर्शन कर रहे थे। वह भी तब जब पुलिस महकमा और संबंधित थाने के कोतवाल और थानेदार सभी मौजूद थे लेकिन इन्हें रोकने की कोशिश किसी ने नहीं की। 

लिहाजा अमर उजाला में सोमवार को खबर प्रकाशित करने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार पी ने इसका संज्ञान लिया है। पूरे मामले की जानकारी जुटाने को एलआईयू को लगाया गया है। एलआईयू की ओर से कार्यक्रम के आयोजकों सहित अन्य से जानकारी लेने की खबर मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें