25 जून को उसे अस्थायी जेल में लाया गया था, यहां 27 जून को उसका कोरोना का टेस्ट हुआ था। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने इसकी पुष्टि की है। अस्थायी जेल के प्रभारी जेलर रविंद्र कुमार ने बताया कि बंदी को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।
बड़ौत कोतवाली में तैनात एक दरोगा और दो सिपाही संक्रमित मिले है। दोनों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। कोतवाली को सैनिटाइज कराए जाने की तैयारी चल रही है। गुरुवार को कुल पांच संक्रमित मिले हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि बड़ौत नगर में 50 सैंपल लिए गए है।
दो की कोरोना की मौत, कोरोना की आशंका
कस्बा अमीनगर सराय में कोरोना से एक युवक और एक महिला की मौत हो गई है। दोनों का मेरठ के सुभारती अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना की आशंका के चलते कस्बे के लोगों में दहशत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में पहुंचकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया और लोगों के सैंपल लिए। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि कोरोना संक्रमण से सराय में दो लोगों की मौत की उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
कोरोना मीटर बिजनौर
कुल पॉजिटिव-302
एक्टिव पॉजिटिव केस-76
ठीक हुए पॉजिटिव-220
कुल सैंपल-10814
नेगेटिव आए-9227
लंबित रिपोर्ट-1285
कोरोना से मौत-06
मुजफ्फरनगर में कोरोना के दस नए मरीज मिले
मुजफ्फरनगर जिले में कोरोना के नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को दस नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें से गांधी कॉलोनी निवासी एक वृद्ध की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट आई। अब तक जनपद में कोरोना के कुल मामले 291 हो गए हैं। इनमें से 231 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 236 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। इनमें से नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रेलवे रोड निवासी एक महिला को प्राइवेट लैब से कोरोना का पता लगा है। दो लोग जानसठ में बनाई गई अस्थाई जेल में संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा बागोवाली में तीन मामले सामने आए हैं। कुटेसरा, सरवट, एसबीआई कॉलोनी और गांधी कॉलोनी में एक-एक रोगी का पता लगा है। सरवट के सुभाषनगर तथा गांधी कॉलोनी में संक्रमित महिलाएं हैं। बृहस्पतिवार को सामने गए ज्यादातर मामले नए हैं। बागोवाली, सरवट, गांधी कॉलोनी में इससे पहले कोई मामला सामने नहीं आया था।
गांधी कॉलोनी निवासी वृद्ध की 30 जून को मौत हो चुकी है। वह ब्लड प्रेशर के मरीज थे। उनका जिला अस्पताल से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उनकी मौत के बाद जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों से लोगों में दहशत है। शहर के अधिकांश मोहल्लों में कोरोना के केस मिल चुके हैं।
एसबीआई का रिजनल ऑफिस बंद
मुजफ्फरनगर। भारतीय स्टेट बैंक के जानसठ रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के तीन अफसरों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने मुख्य आफिस के ऊपरी हिस्से को दो दिनों के लिए बंद कर दिया। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि पूरे दफ्तर को सैनिटाइज कराया गया है।