मेरठ के सदर बाजार थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए काफी देर तक हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझाबुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एएसपी कैंट डॉ. ईरज राजा का कहना है कि सुनील के परिजनों ने अपने एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सुनील का अपने रिस्तेदारों से प्रॉपर्टी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।