फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लिसाडी गेट में हसीन उर्फ 'चीनू' हत्याकांड के मुख्य आरोपी शादाब ने नोएडा में किया सरेंडर

Thu, 03 Oct 2019 05:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतक चीनू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में रविवार देर रात हसीन उर्फ चीनू की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी और पुलिस एनकाउंटर में मारे गए जुबेर के भाई शादाब ने गुरूवार को नोएडा के सूरजपुर में सरेंडर कर दिया। हत्या के बाद से ही वह फरार चल रहा था। 

विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: यूपी: लखनऊ में तैनात सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई ये वजह

रविवार रात नौ बजे शादाब ने साथियों के साथ समर गार्डन चौराहे पर चीनू को घेर लिया। उसे सरेआम पीटा। चीनू जान बचाकर करीब एक किमी तक भागा और इत्तफानगर गली एक में हनीफ के मकान में घुस गया। उसके बाद शादाब और साथी बाथरूम से चीनू को खींचकर ले आए और सड़क पर गिराकर उस पर गोलियां बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय गैंग को था पुलिस का संरक्षण, दरोगा व दो सिपाही सस्पेंड, विदेशों तक फैला नेटवर्क   

सीने में गोली लगने के बावजूद पास ही एक डॉक्टर के क्लीनिक की तरफ करीब 300-400 मीटर दौड़ा। लेकिन सड़क पर गिर गया। हमलावरों ने करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की। बाद में बल्लू उर्फ वसीम अपने भाई को बाइक पर लेकर अपने केएमसी पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने चीनू को मृत घोषित कर दिया था। वारदात के बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें