घटना की जानकारी लगते ही सुनील के परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, मगर वे नहीं मिले।
पुलिस ने बताया कि लगभग दो साल पहले भी हत्यारोपी अंकित ने गांव के ही एक किसान की हत्या की थी। इन दिनों वह जमानत पर है। अंकित, गौरव और राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्र्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश जारी है। इंस्पेक्टर मवाना विष्णु कौशिक ने बताया कि वारदात के समय सुनील पुत्र तेजपाल सिंह छह-सात दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था।
गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर बोला हमला
सुनील की मौत के बाद हत्यारोपी अंकित व राजू के साथ उनके परिवार के लोग भी मकान को छोड़कर भाग गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर खड़ी कार और मकान में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में पुलिस ने मकान में ताला लगवाया और कार को कब्जे में ले लिया।