पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार शादी करने की बात कही तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 25 मई को पीड़िता घर में अकेली थी। युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और तेजाब डालने की धमकी देते हुए कहा कि जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। बाद में पीड़िता की मां घर पहुंची तो युवक ने महिला की मां को भी धमकी दी। आरोपी महिला की ज्वैलरी और पांच हजार रुपये लूटकर ले गया।
कार्रवाई की जा रही है
इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुल रहमान सिद्दीकी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच में सामने आया कि युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया था। मुकदमा दर्ज की कार्रवाई की जा रही है आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बिलखती रही पीड़िता
रविवार को पीड़िता पुलिस को आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ी। पीड़िता ने पुलिस को चोटों के निशान भी दिखाए। महिला ने पुलिस के सामने कहा कि युवक ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। कभी तेजाब डालने की धमकी देता है तो कभी वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
अपहृत किशोरी बरामद, बंधक बनाकर दुष्कर्म
परतापुर क्षेत्र से अपहृत 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने पिलखुवा क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस दौरान आरोपी युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
पुलिस के अनुसार किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। किशोरी के परिजनों ने आरोपी अतुल के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। रविवार रात को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लेकिन पीड़िता नाबालिग है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए जायेंगे। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/