फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नए सर्किल रेट के प्रस्ताव की डीएम ने उपनिबंधकों से मांगी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन - एआईजी कर चुके बैठक, जल्द भेजी जा सकती है नए सर्किल रेट की सूची
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। डीएम डॉ. वीके सिंह ने जनपद में नए सर्किल रेट के प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए उप निबंधकों से लिस्ट मांगी है। एआईजी स्टांप शर्मा नवीन कुमार ने उप निबंधकों को निर्देश दिए है कि वह अपने-अपने क्षेत्र की लिस्ट जल्द बनाकर दें। मेरठ के छह उप निबंधक अपने-अपने क्षेत्रों की जमीन की मौजूदा कीमत और बाजार मूल्य की जानकारी जुटाकर सर्किल रेट का प्रस्ताव तैयार करने में लग गए हैं।
सर्किल रेट वह न्यूनतम मूल्य होता है, जिस पर किसी संपत्ति का पंजीकरण अनिवार्य होता है। यह दर सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है और इसका सीधा प्रभाव संपत्ति की खरीद-बिक्री पर पड़ने वाले स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क पर पड़ता है। वर्तमान में कई क्षेत्रों में सर्किल रेट और बाजार मूल्य के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर देखा जा रहा है, जिसके कारण सरकारी राजस्व को नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। इसी अंतर को पाटने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से सर्किल रेट की समीक्षा की जा रही है। 2024-25 में सर्किल रेट में देहात में 10 और शहर में 20 प्रतिशत इजाफा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक उप निबंधक को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली विभिन्न प्रकार की संपत्तियों, जैसे आवासीय, व्यावसायिक और कृषि भूमि, के लिए वर्तमान बाजार मूल्य का विस्तृत अध्ययन करने में लग गए है। इसमें भूमि की लोकेशन, उसकी उपयोगिता, भविष्य की विकास योजनाएं और अन्य प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखा जाएगा। प्राप्त जानकारी के आधार पर, वे एक प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची तैयार करेंगे, जिसे डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें