फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध को मौत के घाट उतारा, बेटा घायल, इस बात पर हुआ था विवाद

Mon, 23 Mar 2020 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
injured - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार सुबह मवेशियों के लिए घर के आंगन में खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर उनके पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके बेटे को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


घटना थाना मिर्जापुर क्षेत्र के हबीबपुर तपोवन गांव की है। इस गांव का सद्दूक (60) सुबह करीब 11 बजे अपने घर के आंगन में मवेशियों के लिए खूंटा गाड़ रहा था। इस पर उसके पड़ोसी महरूफ ने विरोध किया। महरूफ का कहना था कि वह उसकी जगह में खूंटा गाड़ रहा है। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।

आरोप है कि महरूफ ने अपने भाई और दो बेटों के साथ मिलकर सद्दूक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पिता को बचाने के लिए आए सद्दूक के बेटे शफक्कत पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया गया। बाप बेटे को खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरते देख हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बेहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सद्दूक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके बेटे शफक्कत को गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी मिर्जापुर विदेशपाल गिरि ने बतायाए कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें