फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवान बना पिता: बहू से बढ़ीं नजदीकियां तो अपने ही हाथों बेटे को दी खौफनाक मौत, नदी में बहाया शव

Sun, 27 Aug 2023 12:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में अवैध संबंधों के चलते एक पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। युवक कई दिनों से लापता चल रहा था। मां की तहरीर पर पुलिस उसे तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस जांच में पूरी वारदात सामने आई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के चलते अपने ही जवान बेटे को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद बेटे के शव को नदी में बहा दिया गया। आरोपी पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में सुरक्षाकर्मी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरधना के गांव छुर में अवैध संबंधों के चलते पिता ने ही पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। कलयुगी पिता ने पुत्रवधू से अवैध संबंध के कारण रास्ते में से बेटे को हटाने के लिए खुद ही उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गांव के ही एक युवक के साथ मिलकर हिंडन नदी में शव बहा दिया। पुलिस और पीएसी गोताखोर शव की तलाश में जुटे हैं।

बताया गया कि सचिन (27) पुत्र संजीव उर्फ बारू की हत्या की गई। एक सप्ताह पहले मां ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। पिता संजीव आर्मी से सेवानिवृत्त है। फिलहाल पीएनबी शाखा सरधना में सुरक्षाकर्मी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल अवैध संबंधों के मामले को लेकर ही पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की जांच में अभी तक सामने आया है कि आरोपी पिता के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। हालांकि शव मिलने पर पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें