फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग दिल्ली जा रहे शख्स ने पुल पर गाड़ी खड़ी कर यमुना में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई जान

Sun, 29 Dec 2019 06:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
baghpat police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में आज सुबह एक शख्स ने यमुना में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर दौड़ी और युवक को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं युवक ने होश में आने पर ये आत्मघाती कदम उठाने की वजह बताई जिसे जानकर व्यक्ति का परिवार भी हैरान रह गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के भोरा कलां निवासी राजीव अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर कार से दिल्ली जाने के लिए निकला था। यहां बागपत के नजदीक यूपी हरियाण सीमा पर  निवाड़ा चेकपोस्ट पर कार खड़ी कर यमुना में कूद गया। वहीं पत्नी ने अनहोनी को भांपते हुए शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से तुरंत युवक को निकलवाया और अस्पताल में भर्ती कराया। 

वहीं चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। उधर होश में आने पर युवक ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों से परेशान है इसलिए उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें