फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : नशेड़ी पति ने बच्चे छीने फिर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाला, देवर पर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 27 May 2021 10:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

महिला ने बताया कि देवर द्वारा दुष्कर्म की जानकारी जब उसने पति को दी तो उसने महिला की गोद से बच्चे को छीनकर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मे नशेड़ी पति ने पहले बच्चे छीने और फिर महिला को तीन तलाक देकर घर से निकल दिया। देवर पर दुष्कर्म का आरोप है।  गुरूवार को कमिश्नरी चौराहे पर पहुंची महिला ने बताया कि वह लिसाड़ीगेट क्षेत्र की रहने वाली है। साल 2015 में उसकी शादी लालकुर्ती क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। पिछले महीने 27 अप्रैल को पति जब घर पर नहीं था, तो देवर ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसने पति को जानकारी दी, लेकिन पति ने उसे ही गलत ठहराकर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। बच्चे भी छीन लिए। महिला ने चेतावनी दी कि उसे बच्चे नहीं मिले तो वह आत्महत्या कर लेगी।

महिला इस दौरान हाथ मे एक बोतल लिए हुए थी, जिसे लोगों ने छीनकर फेंक दिया। राहगीर की सूचना पर एएसपी सूरज राय ने महिला की समस्या सुनीं।  एएसपी ने बताया कि महिला थाना पुलिस को महिला की मदद के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाला
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी अर्शी की शादी करीब नौ माह पूर्व समर गार्डन निवासी तालिब के साथ हुई थी। आरोप है शौहर के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध के चलते वह पीड़िता से मारपीट करता था। गुरूवार को उसे कमरे में बंधक बनाकर पीटा और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। परिजन पीड़िता को लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें