फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद: लॉकडाउन के बीच पत्नी को दिया तीन तलाक, दहेज न लाने पर मारपीट कर घर से निकाला

Wed, 29 Apr 2020 05:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेेश के देवबंद में बुधवार को लाॅकडाउन के बीच एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से मारपीट की और उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल वाले बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। विवाहिता ने थाने पहुंचकर पति व ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फुलास अकबरपुर गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसकी शादी सांपला बक्काल निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी।

आरोप है कि कम दहेज लाने की वजह से पति सहित ससुरालिए आए दिन उसको ताने देते थे।

पिछले काफी दिनों से उक्त लोग उस पर मायके से बाइक व एक लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे थे। जब उसने इससे इंकार किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पति ने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। लॉकडाउन की वजह से वह जैसे-तैसे कर घर पहुंची और परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें