फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के सिपाही: घर में पत्नी बीमार मगर देशसेवा के लिए ड्यूटी पर डटे बागपत के डाॅक्टर सतेंद्र

Wed, 29 Apr 2020 04:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बागपत के डाॅक्टर सतेंद्र - फोटो : coronavirus
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। रोजाना इम्तिहान की घड़ी है। सरूरपुर कलां सीएचसी पर तैनात डॉ सतेंद्र शर्मा पिछले एक माह से अपने घर नहीं गए। दिल्ली में रह रही पत्नी संध्या शर्मा बीमार हो गई।

विज्ञापन


घर में कोई देखभाल करने वाला नहीं है, इसके बावजूद डॉक्टर सतेंद्र शर्मा ने पहले अपने फर्ज को पहले रखा। पत्नी से कॉल कर कहा कि वह कोरोना की ड्यूटी पर अपना ख्याल खुद रखें।

डॉक्टर का परिवार  ग्वालियर में और पत्नी दिल्ली में रहती है। परिजनों से वीडियो कॉल से ही बात होती है। मोबाइल के माध्यम से ही बीमार पत्नी को दवाईयां बता रहे हैं।
विज्ञापन


वह कहते हैं ईश्वर कुछ ही लोगों को मानव सेवा का मौका देता है।  उन्हें जो मौका मिला है, वह लोगों की सेवा के इस अवसर को खोना नही चाहते है। उनके लिए मानव सेवा रिश्तों से ऊपर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें