फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सड़क किनारे मिला युवक का शव, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे परिजन, नशे की आशंका

Thu, 28 May 2026 10:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में सड़क किनारे 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

 

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पेड़ के नीचे पड़ा मिला शव
घटना मवाना मार्ग स्थित रक्षापुरम डिवाइडर मार्ग की है। सुबह करीब पांच बजे राहगीरों ने सड़क किनारे पेड़ के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल सहायता सेवा को दी गई। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान मृतक की पहचान कसेरूबक्सर निवासी 40 वर्षीय हुकुम सिंह जाटव के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: Eid UL Ajha: पश्चिमी यूपी में शांति और सुरक्षा के बीच हुई नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ, मेरठ में छावनी बना चौराहा
विज्ञापन


सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे परिजन
पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिजनों को घर जाकर घटना की जानकारी दी। इसके बावजूद काफी देर तक कोई भी परिजन मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में पुलिस ने निजी चिकित्सालय की वाहन सेवा से शव को परीक्षण गृह भिजवा दिया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बताई नशे की बात
स्थानीय लोगों के अनुसार हुकुम सिंह को बुधवार दोपहर से ही घटनास्थल के आसपास अधिक नशे की हालत में देखा गया था। लोगों का कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें