फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा में युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, सड़क किनारे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस 

Thu, 18 Jul 2019 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ के खरखौदा में बुधवार देर रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


खरखौदा थानाक्षेत्र के काजीपुर निवासी युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर डाली। हत्या के बाद युवक के शव को काजीपुर के रास्ते पर डालकर फरार हो गए। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसका परिजनों ने विरोध कर दिया। हालांकि पुलिस के समझाने पर ग्रामीण मान गए और युवक के शव को पुलिस को सौंपा। 

पुलिस ने जांच-पड़ताल कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि युवक मेरठ के लोहियानगर स्थित क्रिकेट बॉल फैक्टरी में काम करता करता था। बुधवार को घर लौटते वक्त उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें