उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। व्यक्ति का शव छपरोली के बदरखा गांव के यमुना खादर में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक छपरोली गांव के बदल गांव में यमुना खादर में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त पुलिस ने भूपेन्द्र (40 )पुत्र धर्मपाल निवासी सुनहैड़ा खेकड़ा के रूप मे की। परिजनो को सूचना दी गई।